April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बालीवाल अंतराज्यीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला धनबाद रेल बनाम रांची सीआईएसएफ के बीच खेला गया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के प्राचीन श्री राम जानकी मठ परिसर में आयोजित महंथ रामानंद दास मेमोरियल बालीवाल अंतराज्यीय टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला धनबाद रेल बनाम रांची सीआईएसएफ के बीच खेला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काट कर पुर्व सांसद रामा किशोर सिंह, टूर्नामेंट के आयोजक महंथ बाबा विश्व मोहन दास जी महराज ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मुकाबले में धनबाद रेल की टीम शुरु से ही रांची सीआईएसएफ की टीम पर हावी रही धनबाद रेल की टीम ने रांची सीआईएसएफ की टीम को तीन शुन्य से हराकर विजेता बनी, विजेता उप विजेता टीम को पातेपुर के भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान महंत बाबा विशमोहन दास जी महराज ने संयुक्त रूप से ट्राफी दिया। वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धनबाद रेल के खिलाड़ी राजु को दिया गया मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रांची सीआईएसएफ के खिलाड़ी मोहम्मद नजीम को दिया गया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि पुर्व सांसद रामा किशोर सिंह, विधायक लखेंदर रौशन उर्फ लखेंदर पासवान , प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय को महंत विशमोहन दास जी महराज ने अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुखिया पति अमीत कुमार उर्फ नटवर,विजय झा, मोहम्मद छोटे, पैक्स अध्यक्ष सनोज पासवान, कुन्दन शर्मा,विशेषवर भारती, बैजनाथ पासवान आदि भारी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ ही दर्शकों की भाड़ी भीड़ मैच का आनंद लेने के लिए उमड़ पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.