एक टेलर दर्जी के दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।
बलीगांव थाना क्षेत्र के भरथीपुर चौक स्थित एक टेलर दर्जी के दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब अगले दिन सुबह में बगल के दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए चौक पर पहुंचा। स्थानीय लोगो ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकानदार को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो देखा कि पुरा दुकान के साथ ही अंदर रखा सिलाई मशीन समेत ग्राहकों के कपड़े नगद राशि आदि जलकर राख हो चुका था।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बलीगांव थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर दोघरा गांव निवासी मो0 हासिम अपने दर्जी का दुकान बंद कर घर चला गया था।सोमवार की अहले सुबह चौक के दुकानदार ने फोन कर टेलर मास्टर को दुकान में आग लगने की जानकारी दी। दुकानदार मो0 हासिम ने बताया कि दुकान में रखे सिलाई मशीन के साथ हजारों रुपये के ग्राहकों का सिला हुआ कपड़ा एवं बिना सिलाई किया हुआ कपड़ा समेत दुकान का सारा सामान जलने से हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है। हालांकि अगलगी की घटना सिर्फ दुकान तक ही सीमित रहने के कारण एक बड़ी हादसा टल गई है।
