April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गुरु गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल में कुव्यवस्था को लेकर बॉली मोड़ पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।


गुरु गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल में कुव्यवस्था को लेकर बॉली मोड़ पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।

सनोवर खान की रिपोर्ट

पटना सिटी:गुरु गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल में कुव्यवस्था प्रसूति विभाग में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं के साथ हो रहे समस्या एवं जिला स्तरीय अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद चिकित्सीय सुविधा में घोर अभाव जैसे मुद्दे को लेकर बॉली मोड़ पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व पार्षद सह (महासचिव सुधार समिति) बलराम चौधरी संचालन एवं संचालन मोहम्मद जावेद ने की!
श्री गुरुगोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति ने धरना स्थल पर स्थानीय समाज-सेवियों एवं नागरिकों के साथ मिलकर अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर घंटों अपनी मांगीं के समर्थन में नारे लगाए। पूर्व पार्षद बलराम चौधरी एवं मो जावेद ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 3 वर्षों से सदर अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद भी अस्पताल में सुविधा का घोर अभाव पिछले कई महीनों से अधीक्षक की पोस्टिंग नहीं हुई,अधीक्षक की नियुक्ति ब्लड बैंक,ऑक्सीजन प्लांट प्रसूति विभाग में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को इलाज की समुचित व्यवस्था आने वाले सभी तरह के मरीजों की इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, isu की व्यवस्था, रात्रि में दवा दुकान खोलने की व्यवस्था विकलांगों के लिए सभी तरह के मेडिकल बोर्ड में प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था की मांग की
धरना को संबोधित करने वाले रजनीश राय, इबार अहमद रजा एव सरदार दया सिंह ने अस्पताल की कुव्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रसव विभाग में चिकित्सकों का घोर अभाव है।एनेथेसिया का डॉक्टर नही होने के कारण अस्पताल में शल्य-चिकित्सा बंद है।सिटी की ग़रीब महिलाओं को प्रसव कराने केलिये अन्य नीजि नर्सिंग होम में जाने को बाध्य होना पड़ रहा है जहां उनका आर्थिक दोहन किया जारहा है।अस्पताल की ऐसी दयनीय स्थिति में सरकार बताएं कि जिन रोगियों के साथ आर्थिक तंगी है,वह कहां जाय?अस्पताल में न्यूरो विभाव अभी तक नही है।जीवन रक्षक दवाएं भी अस्पताल के स्टॉक में नही हैं।रात्रि पहर में रोगियों के अभिभावकों को पी.एम.सी.एच.के निकट के मेडिकल स्टोर से जाकर दवायें खरीदनी पड़ती हैं।लेकिन सरकार या स्वास्थ्य विभाग का रोगियों की इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नही है। उन्होंने सरकार के स्वास्थ्य से संबंधित बजट का बड़ा भाग श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में सुविधा मुहैया कराने एवं चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने पर खर्च करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। धरना में राम नारायण सिंह अजीत सिंह कुशवाहा बबलू जयसवाल देवेंद्र राय वसीम अहमद राजेंद्र शर्मा दुर्गा चौधरी भूषण माली कुंदन माली सहित अन्य ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.