April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विधायक ने ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई

विधायक ने ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई
महुआ। नवनीत कुमार
राजापाकर की विधायक प्रतिमा कुमारी ने विधानसभा में ग्राम कचहरी सचिव को मानदेय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ग्राम कचहरी सचिवों को न्यूनतम मजदूरी से भी मानदेय काफी कम मिलता है। जो अशोभनीय है।
सरकार उसे मानदेय की बढ़ोत्तरी करें। राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी ने पत्र में लिखा है कि ग्राम कचहरी सचिव को 6000 प्रति महीना मानदेय मिलता है जो न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है। उन्होंने लिखा है कि इन्हें 6000 से बढ़ाकर कम से कम 20,000 मानदेय किया जाए ताकि इनकी परवरिश चल सके। उन्होंने विधानसभा में यह मांग प्रमुखता से उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.