पोखर में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत
महुआ।नवनीत कुमार
पोखर में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव पोखर से निकाला गया।
घटना महुआ अनुमंडल के राजापाकर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर गांव में घटी। बताया जा रहा है कि गांव के एक बच्चा पोखर में शौच के लिए गया था। इस बीच ऑफिशल कर पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। हल्ला होने पर लोग दौड़े पर उसे बचा नहीं पाया। जब तक उसे पानी से निकाला गया बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।