April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शक्तिपीठ गोविंदपुर में शारदीय चैती नवरात्रा पर पूजा अर्चना आरंभ

शक्तिपीठ गोविंदपुर में शारदीय चैती नवरात्रा पर पूजा अर्चना आरंभ। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर( वैशाली) जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा में चैती नवरात्रा पूजा प्रारंभ हो गया है। यहां अन्य मंदिरों एवं प्रांगण में अलग हटकर चैती नवरात्रा पाठ भक्ति भाव से पूरे विधि विधान से किया जा रहा है। व्यवस्थापक मोहन सिंह, सोहन सिंह ने शनिवार को चैत नवरात्र के प्रथम दिन आचार्य कमलेश झा, पुरोहित विनोद झा, दिनेश झा, नरेश झा ने मां दुर्गा वैदिक मंत्र चारण के साथ कलश स्थापना कर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा विधि विधान से की। पसाथ ही दुर्गा पाठ आरती, क्षमा याचना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। आयोजक संजय सिंह ने बताया की यहां वर्ष में चार बार विधिवत प्रसिद्ध आचार्य की मंडली द्वारा हर वर्ष संपन्न कराया जाता है। हिंदी नव वर्ष के प्रथम नवरात्र चैत्र नवरात्र रूप में विख्यात है, द्वितीय नवरात्र असाड माह में तीसरा नवरात्र आश्विन में तथा चौथा नवरात्र माह मास में विधिवत संपन्न होता है। रामनवमी होने के वजह से चैत नवरात्र का महत्व और बढ़ जाता है। आयोजक ने बताया कि वर्ष के चारों नवरात्रा में यहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ गोविंदपुर सिंघाड़ा में आचार्य द्वारा समय से विधिवत पूजा अर्चना की जाती है।
इस अवसर पर अमरेश सिंह, सनोज सिंह, मिंटू सिंह, रामविनय सिंह, अभिषेक कुमार टन्टू सिंह, रितेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, भवानी विक्रम, अशोक सिंह, बबलू सिंह, रौशन सिंह, सन्नी सिंह, पिंटू सिंह, छोटू सिंह, सुरेंद्र साह, नरेश राम, चंदन कुमार, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.