आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए यूपीएससी की तैयारी करने का सपना संजोएं हुई है। :–संगम राय। रिपोर्ट अमरेश कुमार महुआ प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर लाल गाँव के छात्र छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव ही नही बल्कि पूरे प्रखंड में नाम रौशन किया है। अभिभावकों व शिक्षक ने कोचिंग में टॉप आने वाले छात्र छात्राओं को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी वही प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए कोचिंग संस्थान के संचालक संजय कुमार और अरविंद कुमार ने बताया कि इस ग्रामीण परिवेश में शिक्षा व्यवस्था की काफी लचर स्थिति को देखते हुए कई वर्ष पूर्व कोचिंग संस्थान की स्थापना की गई थी।वही सेवा निर्मित लिपिक छात्रा संगम राय के दादा जी अच्छे लाल राय ने कहे कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम के बदौलत ही परमानंदपुर पुर लाल के छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर अपने क्षेत्र एवं प्रखंड के नाम रौशन किया है।परमानंदपुर पुर लाल के अल्का कुमारी(463 अंक )पिता अरविंद कुमार दास शिक्षक, वही संगम राय (400अंक )पिता राजद जिला महासचिव रंजन राय है।इससे पहले भी संगम राय क्यूज प्रतियोगिता में जिलाधिकारी महोदया द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं। वही संगम राय ने प्रेस कंफ्रेस में काहा कि आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए यूपीएससी की तैयारी करने का सपना संजोएं हुई है तो वही अल्का कुमारी ने कहा कि शिक्षक बनकर समाज की सेवा में अपना भविष्य देख रही है। इस अवसर पर रजनीश कुमार उर्फ़डोमी, राजदेव राय, नागा राय, अमोद कुमार सहित दर्जनो लोगो बधाई दि है।।