April 3, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कन्हौली खेल मैदान के पूजन स्थल से कलशयात्रा निकालकर 10 किलोमीटर का किया भ्रमण,

1 min read

नवरात्र पर निकाली भव्य कलशयात्रा
महुआ के कन्हौली खेल मैदान के पूजन स्थल से कलशयात्रा निकालकर 10 किलोमीटर का किया भ्रमण, श्रद्धालुओं की सेवा में जगह जगह खड़े थे लोग, कलशयात्रा को लेकर भक्ति रही परवान पर
महुआ। नवनीत कुमा
महुआ के कन्हौली खेल मैदान में नवदुर्गा पूजन के लिए शनिवार को वासंती नवरात्रि की कलश स्थापना पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 1151 कलशधारी महिलाएं शामिल हुई। श्रद्धालु महिलाएं माथे पर गंगा जल से भरा कलश लेकर 10 किलोमीटर का भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची जहां कलश को स्थापित किया गया।
कलश यात्रा को लेकर यहां भक्ति परवान पर रही। पूजन स्थल पर पहले तो श्रद्धालु महिलाओं को कलश के साथ संकल्प कराया गया और उन्हें यज्ञ की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। यहां से महिलाएं माथे पर प्रेम, सद्भावना, अपनत्व, भाईचारा, एकता का कलश लेकर मानसीपुर, कन्हौली टोला होते हुए कन्हौली मोड़ पर निकली। और उसके बाद महुआ हाजीपुर सड़क मार्ग से परसोनिया रोड होकर महुआ सड़क पर उन्ताहा लाइन होटल से कन्हौली गढ़वाल पंचायत सरकार भवन पर पहुंची। यहां पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को अलश में भरकर पुनः पूजन स्थल के लिए रवाना हुई। कलशधारियों को जगह जगह सेवा में लोग लगे थे। कोई कंकर पत्थर को बुहार रहा था तो कोई सड़क पर पानी छिड़क रहा था। कहीं-कहीं क्लास धारियों पर फूल बरसाए जा रहे थे। लोग उनकी सेवा में ठंडा पानी, शरबत, नींबू पानी आदि को लेकर भी खड़े थे। यात्रा में बैंड बाजे आदि भी थे। जिसकी ताल पर श्रद्धालु चल रहे थे। इतनी लंबी यात्रा के बावजूद श्रद्धालु विचलित नहीं हुए और पूजन स्थल पर उत्साह पूर्वक पहुंचकर कलश को स्थापित किया। कलशयात्रा में महिलाएं, लड़कियां और छोटे-छोटे बच्चे भी भक्ति के बीच शामिल थे। उनके जय घोष से इलाका गूंज रहा था। यात्रियों के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु हाथ में झंडा पताका लिए हुए देवी देवताओं के जयघोष करते हुए चल रहे थे। यह 9 दिनों तक वासंती नवरात्र पर माता के पाठ किए जाएंगे। यहा देवी मां की मूर्ति की अंतिम रूप दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.