जयंती समारोह का निमंत्रण देने आए सूबे के मंत्री का हुआ भब्य स्वागत-
जयंती समारोह का निमंत्रण देने आए सूबे के मंत्री का हुआ भब्य स्वागत
DददDS-नयागांव सोनपुर, (सारण)बिहार के पंचायती राज विभाग मंत्री सम्राट चौधरी ने आठ अप्रैल 2022 को पटना के बाबू सभागार में मनाए जाने वाले चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जयंती समारोह में भाग लेने हेतु आमंत्रित करने सोनपुर विधानसभा में भम्रण के दौरान जहांगीर पुर एवं भरपुरा गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया गया इस दौरान जदयू कार्यकर्ता राकेश दांगी ने मंत्री श्री चौधरी समेत सभी अतिथियों को फूलमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वहीं मंत्री ने इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा में टॉप छात्र छात्राओं को माला पहनाकर अंगवस्त्र एवं डायरी से सम्मानित किया।कार्यक्रम के पूर्व पंचायती राज विभाग मंत्री ने राम अवधेश सिंह की पत्नी स्व0 मीना देवी के तैलचित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।ग्रामीणों को आमंत्रित करते हुए मंत्री श्री चौधरी एवं अमनौर के भाजपा विधायक मंटू सिंह ने उपस्थित लोगों को कहा कि आप सभी लोग 8 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में मनाए जाने वाले चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।इस मौके पर आनन्द किशोर सिंह,उपेन्द्र सिंह,चंदेश्वर प्रसाद भारती, नागेन्द्र सिंह,अमरजीत सिंह दांगी,शशि कुमार चंद्रवंशी, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, मनोज उपाध्याय,संतोष दांगी,शंकर दांगी,राज बलम सिंह, जितेंद्र कुमार, जगदीश सिंह, नीरज दांगी,विजय दांगी, विश्वजीत दांगी तथा बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक तथा ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।
