April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नयागाँव में साँप काटने से किसान की मौत–

नयागाँव में साँप काटने से किसान की मौत– रिपोर्ट- गोपाल सहनी,                                                          सोनपुर प्रखंड अंतर्गत हासिलपुर पंचायत के राजापुर लहलादचक गांव में एक किसान को जहरीला साँप काट लिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर लहलाद चक गांव निवासी स्वर्गीय दीना राय के पचास वर्षीय पुत्र नागेन्द्र राय बुधवार की संध्या में अपने सब्जी के खेत में पटवनी कर अपने घर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में बाँसवारी और जंगल से एक जहरीला साँप निकलकर सड़क पर घुम रहा था अंधेरा होने के कारण नागेन्द्र को साँप नही दिखाई दिया तथा उक्त किसान का पैर साँप के उपर पर गया जिससे साँप ने किसान के पैर में दो तीन जगह काट लिया।सर्प इतना जहरीला था कि थोड़ी ही देर में किसान की हालत बिगड़ने लगी तो आनन फानन में परिजन तथा हासिलपुर पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि शिवनाथ राय,भाई जय प्रकाश राय एवं ग्रामीण अर्जुन राय सहित कई लोगों ने उनको इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित प्रभात तारा सर्प अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने इलाज के दौरान किसान को मृत घोषित कर दिया दिया।मृतक किसान अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्री तथा पत्नी को छोड़ गए है।अभी एक पुत्री की शादी करना बाकी है अचानक हुए इस घटना से पुरे परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के साथ साथ पुरे गाँव के लोग मर्माहत है क्योंकि मृतक किसान काफी मिलनसार व्यक्ति थे घर का सारा कार्य वही देखते थे सब्जी की खेती करके घर चलाते थे अब उनके चले जाने से घर परिवार का खर्च चलाने वाला कोई नही रहा अब तो उस किसान के परिवार को सरकार से आपदा राहत से मिलने वाली राशि का आशा है जिससे उनके परिवार इस घटना से उबर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.