April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ऋषभ ने सर्वोच्च अंक लाकर वैशाली जिले का मान

ऋषभ ने सर्वोच्च अंक लाकर वैशाली जिले का मान

आईपीएस आँफिसर बनकर समाजसेवा करना चाहता है ऋषभ

हाजीपुर/।वैशाली जिला अंतर्गत गोरौल प्रखंड के चांदपुरा कला के ऋषभ राज ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 में सर्वोच्च चार सौ तिरसठ अंक लाकर गांव एवं प्रखंड का नाम रौशन किया है।पिता उपेन्द्र कुमार की मासिक आय उतनी नही है जिससे वे अपने परिवार का ठीक से भरण-पोषण कर सके फिर भी होनहार पुत्र ने सर्वोच्च अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि अभाव कभी उसके कैरियर में बाधा नही बन सकता।ऋषभ ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता तथा गुरुजनो सर्वोपरि माना है।वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है।ऋषभ अपनी सफलता का श्रेय कठिन मेहनत अपने गुरूजनों के मार्गदर्शन एवं पितातुल्य चाचाजी महुआ नगर पंचायत के लेखापाल अजीत कुमार को देते हुए बताया की उपरोक्त लोगों के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है की मैं आज इस मुकाम पर पहुँचा हूँ।ऋषभ ने बताया की वह आईएएस आँफिसर बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.