पटना नगर निगम पाटलिपुत्रा अंतर्गत वार्ड नो0 22 की भावी प्रत्याशी मीना राय का लगातार किया जा रहा है जनसंपर्क अभियान।
पटना नगर निगम पाटलिपुत्रा अंतर्गत वार्ड नो0 22 की भावी प्रत्याशी मीना राय का लगातार किया जा रहा है जनसंपर्क अभियान।
सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट पटना

पटना: आगामी कुछ ही दिनों में पटना नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है, ऐसे में पार्षद प्रत्याशियों की होड़ मची हुई है, इसी बीच भावी प्रत्याशी मीना राय ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया,
मीडिया को संबोधित करते हुए मीना राय ने कहा कि हम लगातार वर्षों से जनता के बीच में है, उनकी समस्याओं के लिए हमेशा सड़क पर लड़ने का काम किए हैं, इन तमाम बातों को लेकर जनता जनार्दन के शरण में हैं और अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं, अगर जनता हमें समर्थन देती है तो मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार और जाम सहित शिक्षा और स्वास्थ्य को सुधारना होगा, वार्ड में एक सहायता केंद्र के साथ -साथ पार्क होगा।
जहां आम आवाम की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा, वहीं माह में 1 दिन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गरीब गुरबा अपना इलाज मुफ्त में करा सकेंगे, उसके बाद एक प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी कर रहे हैं छात्र छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा मुफ्त में की जाएगी।
