April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के कन्हौली बाजार में स्थापित की गई है नव दुर्गा की प्रतिमा

खुला माता का पट भक्ति चढ़ी प्रवाण
महुआ के कन्हौली बाजार में स्थापित की गई है नव दुर्गा की प्रतिमा
महुआ नवनीत कुमार
महुआ के कन्हौली बाजार स्थित खेल मैदान में वासंती नवरात्र के सातवें दिन कालरात्रि के पूजा के साथ माता का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। यहां पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजन के लिए उमड़ पड़ी।
ऋऋ शुक्रवार की रात जैसे ही यहां माता का पट खुला। श्रद्धालु भक्तजन आरती गाकर घर परिवार, समाज और राष्ट्र के सुखद भविष्य की कामना की। यहां वासंती नवरात्र को लेकर भक्ति परवान पर है। यहां कलश स्थापना गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकालकर की गई थी। यहां विधिवत पूजा की जा रही है। शनिवार कि सुबह माता की पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो और माता की पूजन ध्यान पूर्वक भक्ति के बीच कर सके। इसके लिए उन्हें हर व्यवस्था की गई है। यहां पूजा कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा हैँ। लोगों में आपसी प्रेम, एकता, सहिष्णुता और अपनत्व कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.