खीराचक गांव में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकालीं गई भव्य कलशयात्रा ।
खीराचक गांव में अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकालीं गई भव्य कलशयात्रा ।
NR इंडिया NEWS
महुआ प्रखंड के समसपुरा पंचायत अंतर्गत ग्राम मोहनपुर धनराज उर्फ खीराचक गांव में स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कुशहर, नगर परिषद् महुआ होतें हुए छतवारा हनुमान मंदिर पर पहुंची. जहाँ से पहलेजा घाट से लायें पवित्र गंगाजल को कलश में भरकर पुनः नगर परिषद् महुआ होतें हुए कुशहर चौक एवं खीराचक गांव से गुजरते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँची। इस दौरान कलशयात्रा में 551 कुमारी कन्याएं एवं महिलाएं कलशयात्रा में शामिल हुई। इस कलशयात्रा के दौरान कलश श्रध्दालुओं के बीच काफी उत्साह देखनें को मिला।
कलशयात्रा में कमेटी के मुख्य रूप से लोजपा (रामविलास) के नेता मनीष कुमार यादव, मुखिया सहिन्द्र सहनी, विकास कुमार, राजेश राय, अरविंद पटेल,रंजीत कुमार यादव, जाप नेता नीतीश कुमार, डब्लु यादव, डाॅ सुरेश प्रसाद गुप्ता, तलेश्वर सहनी, उमेश गुप्ता, युगल किशोर पासवान, पप्पू दास, सर्वेश कुमार, मुकेश यादव, दीपक पासवान, आदित्य यादव, जयरंजन यादव,अरूण राय, गजेंद्र प्रसाद सिंह एवं रामस्वरूप राम सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
