April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले पशुपति नाथ सिंह का मनाया गया शहादत दिवस

कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले पशुपति नाथ सिंह का मनाया गया शहादत दिवस


पातेपुर।पातेपुर प्रखण्ड के बलिगांव में शहीद पशुपति नाथ सिंह की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई.इस अवसर पर तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी प्रशांत सिन्हा,वैशाली जिला पदाधिकारी उदिता सिंह,आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार स्थानीय विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन समेत दर्जनों गण्यमान्य लोगों ने शहीद पशुपति नाथ के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात बलिगांव थाना के सामने बने शहीद पशुपति नाथ के स्मारक पर माल्यार्पण किया जहां पुलिस के पदाधिकारियों एवम जवानों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर की सलामी देते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।हर वर्ष की भांति 9 अप्रैल को उनके शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमें पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुँचते रहे है इस बर्ष भी शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक तिरहुत प्रक्षेत्र प्रशांत सिंहा,वैशाली डीएम श्रीमती उदिता सिंह,एसपी सह ट्रष्ट के अध्यक्ष मनीष कुमार,पातेपुर विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन उर्फ लखेन्द्र पासवान,सचिव के के कौशिक,कोषाध्यक्ष राजेश्वर राजू,स्थानीय मुखिया राम एकबाल चौरसिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विभु आदि सैंकड़ो लोग शामिल हुए।बताते चले कि पातेपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव में डकैतों ने लूट की योजना बना रहे थे जिसकी सूचना सुनकर तत्कालीन दरोगा पशुपति नाथ सिंह अपनी जान की परवाह किये बिना अकेले ही घोड़े पर सवार होकर डकैतों से लोहा लेने के लिए पहुँचे थे और नौ डकैतों से अकेले लड़ते हुई घायल होने से पहले कई डकैतों को घायल कर दिए थे 8 अप्रैल की मनहूस रात को घायल दरोगा पशुपति बाबू की 9 अप्रैल 1960 को शहीद हो गए थे।उनकी आज शनिवार को 62वां शहादत दिवस मनाया गया जिसमें हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार जिलों के 38 पुलिस कर्मियों को मेडल देकर आईजी स्थानीय विधायक,डीएम एवं एसपी द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि आईजी प्रशांत सिन्हा ने कहा कि धन्य थे पशुपति बाबू जिन्होंने लोगों की सुरक्षा के लिए अपने आप को बलिदान हो गए उनके कर्तव्य की बलिवेदी पर कुर्बान होने वाले को नमन करता हूँ उनके इस बलिदान से पुलिस को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।वही डीएम श्रीमती उदिता सिंह ने कहा कि पशुपति बाबू की शहादत कभी भुलाया नही जा सकता वे मर कर भी हमेशा अमर रहेंगे।विधायक लखेन्द्र रौशन ने कहा कि सबसे पहले बलिगांव के लोगों को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने पशुपति बाबू के शहादत दिवस हर बर्ष आयोजित करते है जबकि एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पशुपति बाबू केबलिदान से पुलिस डिपार्टमेंट के प्रेरणा मिलती है।वर्तमान में आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आयी हैसमारोह को शहीद पशुपति नाथ सिंह कर नाती प्रभात कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.