नहीं रही प्रख्यात कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी की अर्धांगिनी वीणा चौधरी , लोगों ने दी श्रद्धांजलि
नहीं रही प्रख्यात कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी की अर्धांगिनी वीणा चौधरी , लोगों ने दी श्रद्धांजलि ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर धनराज उर्फ खीराचक निवासी जिले के प्रख्यात कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी की अर्धांगिनी 80 वर्षीया श्रीमती बिना चौधरी का निधन आज तड़के सुबह हो गई ।बताते चलें कि श्रीमती बिना चौधरी पिछले कुछ दिनों से मस्तिष्क चोट के कारण कौमा में थी, जिनका इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था ,जहां सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। श्रीमती चौधरी के पौत्र केसरिया हिन्दुस्तान के पत्रकार मुरारी कुमार चौधरी ने बताया दादी पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रही थी ,जिन्हें महुआ के चिकित्सक द्वारा पटना के मेट्रो हास्पिटल हनुमान नगर मे रेफर किया गया। मस्तिष्क में चोट लगने की वजह से उनकी यादाश्त बिल्कुल जा चुकी थी । शनिवार की सुबह में उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांसें लीं । निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने के लिए उनके निवास स्थान पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। शोक संतप्त परिजनों में बड़े बेटे शशि शेखर चौधरी , इंन्दु शेखर चौधरी बेटी वर्षा झा , प्रीतम कुमार झा व अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ चेहरा कलां जिला पार्षद पति प्रमोद कुमार झा ने पहूंचकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया । स्थानीय लोगों में मुख्य रूप से शशि झा , अनिल झा , कृष्ण मुरारी झा , जितेंद्र चौधरी , लभदेश्वर चौधरी , ओम प्रकाश चौधरी , चंदन झा , गौतम कुमार झा , संजय मिश्रा , अजित झा सहित अन्य लोगों ने भी पहुंच कर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
