April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती से जनता परेशान।

बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती से जनता परेशान।।

रिपोर्ट अमरेश कुमार महुआ।।

महुआ : महुआ प्रखंड क्षेत्र में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से महुआ नगर परिषद के साथ-साथ ग्रामीन क्षेत्र के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त है। भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है,ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है।रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है,एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है।बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी,इसका कोई समय सारणी ही नहीं है।बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है।गर्मी के दिनो मे बिजली नियमित नही मिलने से परेशानी और भी बढ गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.