April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रामनवमी के अवसर पर नयागांव में निकला भव्य जुलूस–

रामनवमी के अवसर पर नयागांव में निकला भव्य जुलूस–नयागांव(सारण) नयागाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारचक स्थित बाबा बरियारेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण से रविवार को बरियारेश्वर महादेव मंदिर के कमिटि एवं बजरंग दल के सदस्यों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा निकाला गया।शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकालकर डुमरी बुजुर्ग होते हुए नयागाव,रसुलपुर, गोपाल पुर गांवों का भम्रण करते हुए चतुरपुर पंचायत के सिताबगंज बाजार पहुँची इस दौरान पुरा क्षेत्र जय श्री राम के नारे से गूंज रहा था इस जुलूस मे शामिल सैकड़ो मोटरसाइकिल सवार राम भक्त जय श्रीराम के नारे लगाकर भगवा झंडा के साथ झुम रहे थे।इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानीय थाने के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था जगह जगह पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी वहीं जुलूस भी प्रशासन के देख रेख मे शाति पूर्वक सम्पन्न हो गया।इस मौके पर विशेष रूप से आयोजन समिति के सदस्यो के अलावे सोनपुर सदर भाजपा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,मंडल महामंत्री रवि रंजन सिंह सोनु,उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, शशिकांत ओझा,मनोज कुमार शर्मा, ठाकुर संजीव,भानु राय, डा0 प्रमोद सिंह,मंजय कुमार सिंह, पप्पू पंडित,अविनाश सिंह, चंदन सिंह, नरेंद्र कुमार, बच्चा राय, बिक्रम सिंह,सौरभ कुमार,अमरजीत कुमार व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.