भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की गीत से गुंजा महुआ के कन्हौली राम जानकी मंदिर
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की गीत से गुंजा महुआ के कन्हौली राम जानकी मंदिर
महुआ, नवनीत कुमार
कोरोना काल के बाद इस बार रामनवमी मेला में रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां कन्हौली रामजानकी मंदिर पर राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी के गीत गूंज उठे। लोगों ने तालियां बजा बजाकर भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मनाया और जय श्रीराम के नारे लगाए।
सदियों से लगता आ रहा महुआ ही नहीं वैशाली जिला का प्रसिद्ध कन्हौली का राम नवमी मेला इस बार भीड़ भरा रहा। मेला में लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी की जगह छोटा पड़ गया। यहां राम जानकी मंदिर परिसर के अलावा खेल परिषद में भी मेला का आयोजन किया गया है। खेल परिसर में तो देवी सप्तशती की मूर्ति भी बनाई गई है। यह मेला बेल के लिए प्रसिद्ध मानी गई है। यहां जो भी व्यक्ति मेला देखने आते हैं एक बेल की खरीदारी जरूर करते हैं। वही मिट्टी के बने बच्चों के खिलौने, पानी पीने वाली मिट्टी के कुल्हर भी प्रसिद्ध है। यहां विभिन्न जगहों से महिला, पुरुष और बच्चे मेला देखने के लिए पहुंचते हैं। रामनवमी पर यहां चाचा का भव्य आयोजन होता है। चैता सुनने के लिए लोग पहुंचते हैं। दो बोला चैता गायकों में प्रतियोगिता भी होती है।
बीते 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण मेला नहीं लग रहा था। इस बार मेला लगने से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी भी की। उधर महुआ के अलावा विभिन्न गावों में रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना की गई और भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया गया।
