April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

काम निकलने के बाद स्वास्थ विभाग ने किया वाहर,सभी वैकल्पिक ए एन एम के जगह नये ए एन एम नियुक्त*

*काम निकलने के बाद स्वास्थ विभाग ने किया वाहर,सभी वैकल्पिक ए एन एम के जगह नये ए एन एम नियुक्त*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा मिथिला की एक कहावत है कि काम निकल जाने के बाद पहचानते नहीं है वही एक चरितार्थ दरभंगा स्वास्थ विभाग के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को जब क्षेत्र में दैनिक टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना महामारी के समय काम लेना था तो वैकल्पिक ए एन एम की नियुक्ति की गयी दरभंगा जिला मे दर्जनों के अलावा अन्य जिला के ए एन एम ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर क्षेत्रों में टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना महामारी के समय अपने जान की परवाह किये बिना विभाग को दिन-रात सेवा देकर भरपूर योगदान दिए परन्तु स्वास्थ विभाग ने इन सभी वैकल्पिक ए एन एम को मौखिक हटाकर नये ए एन एम की नियुक्ति कर ली गयी है इस संदर्भ में वैकल्पिक ए एन एम रूपा कुमारी,कृष्णा कुमारी,रूमा कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रियंका कुमारी,संगीता कुमारी,गीता कुमारी,पुष्पा रानी कुमारी,सोनिया कुमारी,अंशु रानी,कमलाक्षी कुमारी,रुचि कुमारी,कुमारी पुष्पलता,ने सामूहिक रूप जिला पदाधिकारी दरभंगा के समक्ष गुहार लगायी परन्तु यहां भी टालमटोल की नीति के कारण वैकल्पिक ए एन एम काफी आक्रोशित है और न्याय के लिए दरबदर भटक रही है परन्तु स्वास्थ विभाग से लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था एवं न्याय नही मिल पा रही है जिस कारण आक्रोशित स्वास्थ विभाग एवं जिला प्रशासन पर हैh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.