April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जनसंपर्क कर अंबेडकर जयंती समारोह सह अंबेडकर मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

15 अप्रैल को पातेपुर के राम चंद्र उच्च विद्यालय के खेल मैदान में भारत रत्न बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पातेपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर अंबेडकर जयंती समारोह सह अंबेडकर मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।
आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की जीवनी से संबंधित प्रदर्शनी एवं बुक स्टॉल साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु यूपी बलिया के लोक कलाकार रविंदर यादव भाग लेंगे।
आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है जिले के तमाम बाबा साहेब के अनुयाई, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता आदि इसमें भाग लेंगे।
जनपर्क में शामिल अंबेडकर विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर कुमुद ने लोगो से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा की बाबा साहेब का समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व व न्याय आधारित समाज की स्थापना के सपने को साकार करने के लिए एक जुट हो संकल्प ले।
जनसंपर्क के दौरान चांदपुर फतह, दढ़ुआ, सुक्की, भैरोखरा, पुरैना, सतकुरवा, नौवाचक, शेरपुर, खेसराहि, डभैच, टेकनारी, मौदह, लेओढन, बेला दरगाह, मंडई, सिमरवाड़ा, महमदपुर आदि गांवों का भ्रमण कर लोगो आमत्रित किया। इस दौरान अविनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार, राजेंद्र राम, नरेश कुमार, संजय राम, अमरेंद्र कुमार, सकलदेव पासवान, सुरेंद्र राम,उमेश राम, लखींद्र राम, रंजीत राम, लक्ष्मण पासवान सहित आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.