April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कहीं निकली झांकी तो कहीं राम धुन में रमे श्रद्धालु

कहीं निकली झांकी तो कहीं राम धुन में रमे श्रद्धालु
महुआ। इस समय चारों ओर राम धुन में इलाका गूंज रहा है। लोग भक्ति में लीन है। एक तरफ किसान परिवार गेहूं के कटनी में दमखम से लगे हैं तो दूसरी ओर राम नाम का जाप भी खूब हो रहा है।
मंगलवार को महुआ के पहाड़पुर, मिर्जापुर, कुशहर सहित कई जगहों पर अष्टयाम यज्ञ के समापन पर भगवान की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में छोटे-छोटे बच्चे विभिन्न देवी-देवताओं के रूप में सजे थे। जिनके आकर्षक रूप देखते ही बन रहे थे। कुशहर में लोजपा रामविलास पार्टी के नेता मनीष कुशवाहा यादव सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में रामनाम का जाप किया गया। पहाड़पुर में आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार सिंह के अलावा प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पूजा अर्चना हुई और भगवान की झांकी निकाली गई। उधर कड़ियों में अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। यहां 24 घंटे राम धुन में लोग रमें रहेंगे। बुधवार को यज्ञ समापन पर भव्य झांकी निकाली जाएगी और रात में विवाह कीर्तन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.