April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

साईं मंदिर में भजन संध्या पर भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु महुआ,

साईं मंदिर में भजन संध्या पर भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु  रिपोर्ट  नवनीत कुमार             ।  वैशाली। महुआ- चैत शुक्ल पक्ष कामदा एकादशी पर मंगलवार को साईं मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा साईं की भक्ति आराधना कर समाज और राष्ट्र की उन्नति की कामना की।
यहां भक्ति और श्रद्धा के बीच श्रद्धालु वाद्य यंत्र पर साईं राम के संगीत गाकर स्थल को भक्ति में डुबो दिया।
महुआ के दोहजी रामचंद्र स्थित साईं मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और उन्होंने भक्ति गीत संगीत से स्थल को भावमय बना दिया। यहां व्यवस्थापक रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने साईं मंदिर में घंटों बैठकर उनका भजन किया और परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति के साथ सुख समृद्धि की कामना की। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंगत में प्रसाद ग्रहण किया। यहां सत्संग सभा में श्रद्धालुओं ने साईं राम के भजन के साथ प्रवचन का रसपान किया और उन्हें साईं राम के संदेशों को बताया गया। इस कार्यक्रम में हाजीपुर से आए संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर व महिला अनीता ठाकुर आदि ने अपने प्रवचन से लोगों को मंत्रमुग्धकर दिया। यहां साईं सेवा संगठन के द्वारा भजन संध्या पर श्रोता भक्ति में लीन हो उठे। इस आकर्षक और मनमोहक कार्यक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
फोटो: महुआ 01- महुआ के दोहजी रामचंद्र में भजन संध्या में भाग लेते संगठन के सदस्य व श्रद्धालु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.