चिन्हित फतेहपुर पकड़ी और हसनपुर भदवास में हुई विभिन्न योजनाओं की जांच
चिन्हित फतेहपुर पकड़ी और हसनपुर भदवास में हुई विभिन्न योजनाओं की जांच
महुआ, नवनीत कुमार
सरकार के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार महुआ प्रखंड में चिन्हित 2 पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का बुधवार को औचक जांच किया गया। इस जांच में कई गड़बड़ियां पाई गई। जांच को लेकर यहां अफरातफरी का माहौल बना रहा।
यहां सरकार द्वारा चिन्हित फतेहपुर पकड़ी और हसनपुर भदवास में विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जांच की गई। दोनों जगह पर जांच के दौरान व्यापक गड़बड़ियां पाई गई। ग्रामीणों ने भी पदाधिकारियों को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मिली जानकारी के अनुसार कुल 13 बिंदुओं पर जांच हुई। जिसमें हर घर नल का जल योजना, घर-घर तक पक्की नाली, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में दलित अल्पसंख्यक छात्रावास की स्थिति, पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति, सामाजिक लाभ योजना के तहत पेंशन लाभ, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, जन वितरण प्रणाली और भंडारण की स्थिति, मनरेगा योजना, पंचायत सरकार भवन आदि की जांच की गई। फतेहपुर पकरी पंचायत में जहां सीओ अमर सिन्हा ने व्यापक जांच की। वहीं हसनपुर भदवास में बीडियो शिवांगी कुमारी, एक-एक योजनाओं का औचक जांच कर ग्रामीणों से भी विभिन्न जानकारियां हासिल की। पंचायतों में नल जल योजना के तहत मिलने वाली सुविधा से काफी परिवार वंचित पाए गए। कहीं पाइप की स्थिति खराब पाई गई तो कहीं नल की टोटी नहीं मिला। जन वितरण प्रणाली के तहत लोगों को मिलने वाली राशन में भी गड़बड़ियां मिली है। लोगों ने बताया कि डीलरों द्वारा इसमें घपला किया जाता है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानक के अनुसार कम बच्चे पाए गए। वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास आदि में भी गड़बड़ी पाई गई है। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम नहीं मिलने सहित विभिन्न बातें सामने आई। स्कूलों में पठन-पाठन पर भी लोगों ने अधिकारियों से सवाल खरा किया।
बीडियो शिवांगी कुमारी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं की जांच में कुछ गड़बड़ी पाई गई है। उधर सीओ अमर सिन्हा ने भी दबे जुवान से बताया कि औचक जांच के दौरान पंचायत में कुछ गड़बड़ी मिली है। यहां अधिकारियों द्वारा दोनों पंचायतों में लोगों की समस्याओं को भी सुना गया। जब ग्रामीणों द्वारा समस्याओं पर सवालों की बौछार की गई तो पदाधिकारी दंग रह गए।
