April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन उत्सव का आयोजन

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन उत्सव का आयोजन
महुआ नवनीत कुमार
महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय सिंघाड़ा के अहाते में चल रहे कस्तुरबा आवासीय विद्यालय का नए सत्र हुआ संचालित
महुआ के सिंघाड़ा आदर्श मध्य विद्यालय के अहाते में चल रहे कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के नए सत्र का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान यहां कस्तूरबा दिवस के मौके पर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कई छात्राओं का नामांकन किया गया। बुधवार को विद्यालय में नामांकन उत्सव को लेकर चहल-पहल रही।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित समाजसेवी विज्ञान स्वरूप सिंह, राजीव कुमार झा, सिंघाड़ा उतरी पंचायत की मुखिया कुमारी गंगा आदि ने कहा कि बीते 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत विद्यालय संचालन में हुई है। कोरोना काल के दौरान कस्तूरबा विद्यालय बंद रहने के कारण छात्राओं की संख्या नगन्य हो गई। उन्होंने नए सिरे से कस्तूरबा विद्यालय को संचालन करने के लिए प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक छात्राओं को नामांकन करने पर जोर दिया। यहां बताया गया कि संचालित कस्तूरबा विद्यालय में गरीब परिवार की छात्राओं को जोड़ना है। वैसे छात्राएं जो चाह कर भी पढ़ाई नहीं कर पाती। उन्हें यहां कस्तूरबा में जगह देना है। बताया गया कि नए सत्र में वर्ग 6 और नवम से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों कि गरीब छात्राओं को विद्यालय में नामांकन कराना है। एक सौ छात्राओं को यहां नामांकन कराने का लक्ष्य है। प्रवेश उत्सव के मौके पर बीआरपी डॉ आलोक कुमार, समाजसेवी दिवाकर कुमार सिंह, रंजू देवी आदि उपस्थित होकर अपने विचार रखें। कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय प्रधान राजेश कुमार, प्रभारी वार्डन विमल राय व कुमारी रंजू, संचालक अशोक कुमार अद्वितीय, लेखापाल महेश साह ने आगंतुकों का स्वागत किया। बताया गया कि यहां महुआ के अलावा विभिन्न प्रखंडों के वैसे छात्राओं का नामांकन करना है जो चाह कर भी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.