April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आंगनबाड़ी सहायिका ने सेविका समेत अन्य लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

आंगनबाड़ी सहायिका ने सेविका समेत अन्य लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

हाजीपुर।आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा जांच के दौरान सही बताने का खामियाजा सहायिका को भुगतना पड़ा। सहायिका ने आपबीती बताते हुए सेविका सहित कई लोग पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान पंचायत में बाल विकास परियोजना चेहराकलां द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र 147 की सहायिका राकेश कुमार की पत्नी फुलकुमारी द्वारा करायी गई प्राथमिकी दर्ज के उपरांत खुलकर सामने आई है।दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि 12 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण में बच्चों द्वारा पोषहार नहीं मिलने सहित अन्य शिकायत की गई थी। जिसमें सेविका प्रियंका कुमारी ने बच्चे द्वारा शिकायत करवाने का आरोप लगाते हुए 14 अप्रैल को खरी- खोटी सहायिका फुल कुमारी को सुनाई। जब इसका विरोध किया तो सेविका पति गोलु कुमार व ससुर उमेश पासवान मारपीट करते हुए बाल पकड़कर घसीटने लगा।जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.