April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूली बच्चों ने पौधरोपण कर लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा करने का दिया संदेश

स्कूली बच्चों ने पौधरोपण कर लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा करने का दिया संदेश
आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महुआ, नवनीतकुमार
विश्व पृथ्वी दिवस पर शुक्रवार को महुआ में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहीं सामाजिक संगठन तो कहीं आम लोग के द्वारा तो कहीं छात्र छात्राओं ने पौधरोपण कर धरती को प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कटते पेड़ पौधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया।
महुआ के आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर में बाल संसद के द्वारा बागवानी में तरह-तरह के सजावटी पौधे लगाने के साथ-साथ फलदार पौधे लगाने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा-बाल संसद के द्वारा समय-समय पर बड़े ही बेहतर तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में लगभग 192 से भी अधिक देशों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग के कुप्रभावों से बचाने के लिए पेड़ पौधों को बचाना और लगाना जरूरी है। पेड़ पौधे की संख्या कम होने से धरती पर प्रदूषण अधिक बढ़ गई है। यह मानव जीवन ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतुओं के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल संसद की प्रधानमंत्री सुष्मिता कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी, मो अफजल हुसैन, संजय कुमार, विनीता कुमारी, सरिता कुमारी, रंजीता कुमारी, सजीना प्रवीण के अलावा संध्या कुमारी, खुशी कुमारी, निशा कुमारी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। महुआ में नायसो संगठन के द्वारा पर्यावरण बचाओ को लेकर गोष्ठी की गई। संगठन के सुमित सहगल ने लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.