April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मिर्जानगर गांव शुक्रवार को अष्टयाम यज्ञ में काली दुर्गे राधेश्याम गौरी शशंकर सीताराम के जाप से गूंज उठा।

अष्टयाम यज्ञ का आयोजन
महुआ, एक संवाददाता
महुआ का मिर्जानगर गांव शुक्रवार को अष्टयाम यज्ञ में काली दुर्गे राधेश्याम गौरी शशंकर सीताराम के जाप से गूंज उठा। यहां सूर्य की किरण निकलने के साथ ही अष्टयाम यज्ञ में संगीतमय जाप शुरू हो गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल होकर राम धुन में लगे हैं।
महुआ का ग्रामीण इलाका किसानों का होने के कारण इस समय प्राकृतिक विपदा से बचाव को लेकर जगह-जगह अष्टयाम यज्ञ किया जा रहा है। अष्टयाम यज्ञ के साय में लोग देवी देवताओं से प्रकृति की प्रतिकूलता से बचाने की गुहार कर रहे हैं। यहां मिर्जानगर गांव में सेवानिवृत्त प्राचार्य अभिनाथ सिंह के द्वारा अष्टयाम यज्ञ कराया जा रहा है। यज्ञ को लेकर गांव में वेद मंत्र गूंजने के कारण लोग भक्ति में लीन है। लोगों में समानता, एकता, अपनत्व और भाईचारा कायम है। ग्रामीण लोग एकत्र होकर राम धुन में लगे रहे हैं। संकीर्तन मंडलियां झांकी के साथ भगवान का संगीतमय जाप कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ हो रही है। बताया गया कि शनिवार को अष्टयाम यज्ञ का समापन होगी और दोपहर में भगवान की झांकी निकाली जाएगी। रात में विवाह कीर्तन होगा। इस मौके पर संजीव कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.