April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुरक्षित गैस संचालन को जागरुकता अभियान

सुरक्षित गैस संचालन को जागरुकता अभियान
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के वैशाली विद्यालय में शुक्रवार को इंडेन गैस के द्वारा सेफ्टी क्लिनिक का आयोजन किया गया। इस क्लीनिक पर छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को गैस के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि अगर गैस लीकेज कर रहा है तो उसे क्या करें और क्या नहीं करें।
महुआ इंडेन के व्यवस्थापक संजय सिंह संजू ने क्लीनिक में बताया कि गैस अगर लीकेज कर रहा है तो इसकी जानकारी वे एजेंसी को तुरंत दें। इसके लिए 24 घंटे सेवा उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस लीक कर जाने पर क्या करें और कैसे उसकी लिकेज दूर करें। इसे उन्होंने विस्तार से बताया। यहां छात्र छात्राओं ने गैस को जलाने और बुझाने की भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गैस लीकेज है और वह ठीक नहीं हो रहा है तो 1906 पर इसकी जानकारी दे। उनके लिए यह सेवा 24 घंटा उपलब्ध है। इस मौके पर विकास कुमार, शिक्षक केदार राय आदि ने भी सुरक्षित गैस उपयोग के बारे में जानकारी दी। यहां गैस को जलाकर और बुझाकर भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.