अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र छितरौली में भीड़ से देर तक होता रहा इलाज
भीड़ से देर तक होता रहा इलाज
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र छितरौली में बीते गुरुवार को लगाए गए स्वास्थ्य मेला में लोगों की भीड़ इतनी उमड़ पड़ी की कर्मियों को देर शाम तक उनका स्वास्थ्य जांच करना पड़ा। यहां स्वास्थ्य जांच कराने के लिए महिलाओं की लंबी तादाद थी। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी आए लोग शिविर में इलाज करा कर ही वापस लौटे। यहां 417 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं भी दी गई।
शुक्रवार को जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम ने बताया कि उन्हें जितना अनुमान नहीं था उससे भी ज्यादा लोग मेले में पहुंचकर लाभान्वित हुए। इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए लोगों का आना जारी रहा।
उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचे वह धूप और गर्मी देख कर भी विचलित नहीं हुए और इलाज करा कर ही वापस लौटे। मेले में लोगों के स्वास्थ जांच के लिए डॉक्टरों और कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। यहां डॉ विनीता सिंह, डॉ राय दुर्गेश नंदन, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ राजेश, डॉ मुकेश, डॉ आरपी सिंह व डॉ शिखा प्रिया, कर्मी संतोष, सुनील, श्याम, राहुल, नरेंद्र, विजय, विशाल, स्मिता, उषा, रेखा, अनुराधा, कुमारी नेहा, रीना, उर्मिला, नूतन, शबनम, ज्योति प्रभा, गायत्री व उषा चौरसिया ने योगदान दिया। यहां कुल 417 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 98 लोगों का टीवी की जांच भी हुई। मेले में जरुरतमंद का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। स्वास्थ्य मेला में मौसमी रोगी की संख्या अधिक रही।
