April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकार बालिका शिक्षा के प्रति पूरी तरह से गंभीर।

सरकार बालिका शिक्षा के प्रति पूरी तरह से गंभीर।

कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

वैशाली जिले में भगवानपुर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नही है। जरूरत है इसे परखने और तराशने की। यदि सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिले तो गांव के बच्चे भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर यह साबित कर देंगे कि वे किसी से कम और पीछे नही रहने वाले है। आज उच्च माध्यमिक विद्यालय कीरतपुर राजाराम की छात्र-छात्राओं ने प्रखंड ही नही जिला में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि वे भी किसी मुकाम पाने का दम रखते हैं। इण्टरमीडिएट कला की इस वर्ष 2022 की हुई परीक्षा का परिणाम जब घोषित हुआ और जिला में सर्वोच्च अंक लाने वाली सूची जारी हुई तो उन्हे यह जानकर बहुत खुशी हुई थी कि मेरे क्षेत्र भगवानपुर प्रखंड की बच्ची ने जिला में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है।उन्हे आज उसका सम्मान करने हेतु बुलाया गया है, यह उनके लिए गौरव की बात है। उक्त बातें आज प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय कीरतपुर राजाराम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी ने कही। शिक्षिका प्रतिभा कुमारी की अध्यक्षता और शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के संचालन में संचालित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ने आगे कही कि सरकार बालिका शिक्षा के प्रति पूरी तरह से गंभीर है।बालिका पोशाक योजना, प्रोत्साहन राशि योजना, साईकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना जैसी कई योजनाओं का लाभ आज समाज में मिलता दिख रहा है। उन्होंने भगवानपुर प्रखंड की रही छात्रा खुशी कुमारी ने 445 तथा छात्र सुधीर कुमार ने 435 नंबर लाकर भगवानपुर प्रखंड ही नही अपने जिले का नाम रौशन किया है। मौके पर शिक्षक कुणाल कुमार, शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, सुनीता कुमारी, सलोनी कुमारी, सहित दर्जनों शिक्षाकर्मीयों ने सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.