कार की ठोकर से वृद्ध की मौत ,महुआ हाजीपुर सड़क पर बिरना लखनसेन बोतला चौक के पास हुई घटना,
कार की ठोकर से वृद्ध की मौत
महुआ हाजीपुर सड़क पर बिरना लखनसेन बोतला चौक के पास हुई घटना, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम।
अनियंत्रित कार की ठोकर से सड़क किनारे खड़ी एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना शनिवार की पूर्वाहन 8:30 बजे महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बिरना लखनसेन बोतला चौक के पास घटी। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया।
मृतिका करीब 65 वर्षीय शरीफिया देवी सराय थाना अंतर्गत मानसीपुर निवासी स्व रामजी ठाकुर की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि महिला उक्त चौक पर दवा व अन्य सामान खरीदने के लिए आई थी और सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच हाजीपुर की तरफ से महुआ की ओर जा रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दिया। इस बीच वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी रक्तस्राव हो गया। हालांकि लोग उसे उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इधर महिला की मौत होने की सूचना पर लोग आक्रोशित हो गए और शव लाकर अपराहन में मार्ग को जाम कर दिया। करीब 3 घंटे से भी अधिक देर तक सड़क जाम कर रखे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था। जाम स्थल पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने के प्रयास में लगी थी।
पोता ने लिखित आवेदन देकर दर्ज कराई एफआईआर:
मृतिका सरीफिदेवी के पोता मनीष कुमार ने थाने में लिखित आवेदन देकर एफ आई आर दर्ज कराई है। दिए आवेदन में लिखा है कि उनकी दादी सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच तेज रफ्तार से महुआ की तरफ जा रही एक कार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। कार को लोगों ने पीछा किया तो सवार द्वारा धमकी दी गई। इस बीच चालक कार को महुआ थाने में लगा दिया। उनका यह भी आरोप है कि जब थाने पर लोग पहुंचे तो पुलिस वाले लाठी डंडा लेकर उनपर दौड़े। इधर चालक को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
