April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पंजाब पुलिस के आईजी श्री प्रदीप यादव ने कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव से मुलाकात की।

डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में पंजाब पुलिस के आईजी श्री प्रदीप यादव ने कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव से मुलाकात की।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में पंजाब पुलिस के आईजी श्री प्रदीप यादव ने कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव से मुलाकात की। श्री प्रदीप यादव विश्वविद्यालय के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। इस दौरान वे विश्वविद्यालय की ओर से किये जा रहे किसानों कै हित में नवोन्मेषी अनुसंधान को जानेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने श्री प्रदीप यादव का स्वागत किया और वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से श्री यादव को विश्वविद्यालय के अनुसंधान के विषय में विस्तृत जानकारी दी। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डा श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रोफेसर मन्ना, डा शंकर झा, डा रवीश चंद्र एवं अन्य ने वाटर रिचार्ज कम ड्रेनेज तथा गांवों में कचरे से वर्मीकंपोस्ट बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री यादव ने कुलपति डा श्रीवास्तव से मधुबनी के सुखेत माडल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मधुबनी के सुखेत में विश्वविद्यालय के प्रयास से न सिर्फ स्वच्छता रहेगी बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे यहां से जाकर पंजाब सरकार से आग्रह करेंगे कि इस माडल को वहां भी लागू किया जाये। वाटर रिचार्ज सिस्टम के लिये उन्होंने विश्वविद्यालय से एक वैज्ञानिकों की टीम पंजाब भेजने का आग्रह किया जो वहां जाकर इसे स्थापित करवा सके। उन्होंने कहा कि कुलपति डा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय काफी अच्छा काम कर रहा है और वे चाहते हैं कि यहां के अनुसंधान को पंजाब में भी लागू करवाये ताकि किसानो का फायदा हो सके। श्री यादव ने कहा कि उन्होंने अपने व्यस्ततम कार्य के बावजूद दो दिनों तक विश्वविद्यालय में ही रहकर विश्वविद्यालय के अनुसंधान को समझने का प्रयास करेंगे और पंजाब के जरूरत के अनुसार तकनीकों के पंजाब में लागू करवाने के लिये सरकार को प्रतिवेदन देंगे। विश्वविद्यालय की ओर से सूचना पदाधिकारी डा कुमार राज्यवर्धन ने उन्हें पहले दिन धरोहर म्यूजियम के बारे में बताया तथा वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के विषय में विस्तृत जानकारी दी। श्री यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय मैं आकर उन्हें लगा कि कृषि वैज्ञानिक काफी अच्छा काम कर रहे है और किसानों के हित में किये जा रहे अनुसंधान से लगता है कि जल्दी ही देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.