रघुपति राघव राजा राम” रामधुन से गुंजायमान है केशवानंद स्वामी जी के जीवित समाधि स्थल।
“रघुपति राघव राजा राम” रामधुन से गुंजायमान है केशवानंद स्वामी जी के जीवित समाधि स्थल।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमाजाहिद पंचायत के गद्दोपुर ग्राम में श्री श्री 1008 केशवानंद स्वामी जी महाराज की जीवित समाधि स्थल पर आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम यज्ञ में रामधुन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम ” के महा मंत्रों से गुंजायमान है । गद्दोपुर ग्रामीणों का भक्ति में परवान उच्च शिखर पर दिखाई दे रहा है। हर तरफ रामधुन की मधुर ध्वनि प्रतिध्वनि सुनाई दे रही है । बताते चलें कि पिछले दिनों अष्टयाम यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में 551 कुमारी कन्या सहित महिलाएं ने भाग लिया । पहलेजा धाम से लाए गए पवित्र गंगाजल को महुआ पंचमुखी चौक महादेव मंदिर के प्रांगण में आचार्य अजय कुमार मिश्र के मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा इसके बाद सभी गाजे – बाजे के साथ आगे – आगे भगवा झंडा लिए हुए विष्णु चौक होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुंची । यहां मंदिर और मंडप के चारों तरफ कलश को सजाया गया ।
इस मौके पर यज्ञ कमेटी अध्यक्ष गोपाल कुंवर , उपाध्यक्ष महेश सिंह ,सचिव पुनेश्वर सिंह , कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, दीपक सिंह माया, महंथ सच्चिदानंद सिंह, पुजारी उमेश कुमार ,अभय मिश्रा ,पशुपतिनाथ मिश्रा, रणविजय सिंह उर्फ गब्बर, अमित सिंह, जगमोहन सिंह ,विश्वजीत सिंह उर्फ मुन्ना ,वशिष्ठ सिंह, विक्की सिंह, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ,पूर्व सरपंच सरवन राय, शिक्षक सुमन कुमार ,महनार के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह ,दिनेश मिश्रा, मिथिलेश सिंह, मोहन कुमार ,सोनू सिंह, गुड्डू सिंह, बच्चा बाबू, मुकेश कुमार ,परमात्मा सिंह, समोद कुमार ,युवा समाजसेवी राजकमल जयसवाल ,फुदन मिश्रा, अभिषेक सिंह , गुलशन कुमार ,सावन कुमार, प्रिंस मिश्रा, गौरव मिश्रा, विशु कुमार ,मुकेश ठाकुर ,लोजपा नेता टुन्नी पासवान, कुणाल सिंह ,मुन्ना सिंह आदि लोगों ने शामिल हुए । मुख्य यजमान पुनेश्वर सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया । अष्टयाम यज्ञ सोमावार को सुबह 9बजे से प्रारंभ हुई।
अष्ट्याम महायज्ञ को लेकर गांव में भक्ति परवान पर है । यज्ञ पूर्णाहुति के उपरांत दरभंगा के मशहूर कलाकार मैथिली गायिका मीरा भारती के द्वारा मैथिली में संपूर्ण राम विवाह कीर्तन का भव्य आयोजन होगा ।
