April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनु° जाति छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

अनु° जाति छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन____
10 दिनों के अंदर अनु० जाति छात्रावास खाली नहीं किया गया तो होगा उग्र आंदोलन ~एआईएसएफ

महुआ
25/04/22

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन वैशाली जिला इकाई ने महुआ अनुमंडल अधिकारी के नाम का ज्ञापन देकर महुआ बाजार के मंगरू चौक स्थित वैशाली हाई स्कूल के पीछे निर्मित अनुसूचित जाति छात्रावास को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की । एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा की अनुसूचित जाति छात्रावास को पिछले कई वर्षों से प्रशासन के लोगों द्वारा अतिक्रमण करना अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ दमन और उत्पीड़न की करवाई है । एआईएसएफ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सफदर इरशाद ने कहा की महुआ अनुमंडल क्षेत्र के सुदूर गांव इलाके के अनुसूचित जाति के सैंकड़ों छात्र बाजार में पढ़ाई के उद्देश्य से प्राइवेट रूम लेकर रह रहे हैं जिनसे उन पर आर्थिक दबाव पड़ रहा है यदि 10 दिनों के अंदर इस छात्रावास से अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.