बकसामा गांव में कलकता में कार्य कर रहे युवक की शव पहुँचते ही मचा कोहराम.
बकसामा गांव में शव पहुचते ही मचा कोहराम।
कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।
वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बकसामा गांव में कलकता में कार्य कर रहे युवक की शव पहुँचते ही मचा कोहराम.
मिली जानकारी के मुताबिक गोरौल प्रखंड क्षेत्र के इसमाईलपुर पंचायत के चकअर्जानी गांव निवासी लच्छु शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र भोला शर्मा की मौत कलकत्ता के हरिमोहन घोष रोड मटियाब्रुज गेट नंबर 09 के पास अपना मोटर गैरेज में काम करने के दौरान ही ब्रेन हैमरेज के कारण से मौत हो गया. मृतक अपने दुकान में मकैनिक का काम करता था. मृतक के पिता लच्छु शर्मा ने बताया कि वह कलकत्ता में 40 बर्षो से अपना मोटर गैरेज का दुकान खोल रखा है. वह अपने दो पुत्र के साथ कलकत्ता में ही रहकर अपना मोटर गैरेज में काम किया करते है व मेहनत मजदूरी कर गांव में अपने बाल बच्चों का भरण पोषण किया करते थे. मृतक के पिता ने मौत कि घटना की जानकारी रविवार की देर शाम अपने पैतृक गांव इसमाईलपुर चक अर्जानी में मोबाइल दुरभाष के द्वारा अपने परिजनों को बताया. जहां बकसामा गांव नये मकान पर उनके पत्नी व दो बच्चे के साथ रहते थे. उन्हे भी मौत की जानकारी दी गयी.
मृतक के शव आज सोमवार को अहले सुबह बकसामा गांव पहुँचते ही चीत्कार मच गया. चीत्कार सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. शव देखते ही पुरा गांव के लोग गमगीन हो गया. मृतक के 04 बर्ष के एक पुत्र आशीष कुमार व दो बर्ष के एक पुत्री आदेया कुमारी बताया गया है. मृतक के पत्नी कोमल देवी वेसुध पड़ी थी. माता सुनैना देवी, भाई राजा शर्मा व ससुर जयमंगल शर्मा का रो-रो कर हाल बुरा बना था. पिरीत परिवारों को स्थानीय मुखिया आनंद कुमार, मुखिया मो. हासीम व उप मुखिया पति बिन्देश्वर राय, वार्ड संजय शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने पिरीत परिवारों को ढ़ांढ़स बंधाने में लगे हुए थे. इस संबंध में स्थानीय मुखिया आनंद कुमार ने बताया कि मृतक का पुराना घर इसमाईलपुर पंचायत में है. लेकिन परिवार बढने के बाद नया मकान बकसामा पंचायत में बनाया है. अभी इसमाईलपुर पंचायत से परिजन को तत्काल कबीरअंतेष्टि का लाभ उपलब्ध कराया गया है.
