April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पार्टी के कार्यकर्ता के यहां शादी समारोह में पहुंचे थे लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पार्टी के कार्यकर्ता के यहां शादी समारोह में पहुंचे थे लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ में सोमवार की शाम लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुई के सांसद चिराग पासवान जैसे पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर माला से भर दिया और उनका जोरदार स्वागत किया। वे अपने कार्यकर्ता के यहां शादी समारोह में पहुंचे थे।
मालूम हो कि चिराग पासवान पार्टी कार्यकर्ता अमोद कुमार के यहां महुआ पंचमुखी चौक स्थित आवास पर शादी समारोह में पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें अंग वस्त्र व पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके आते ही जोरदार नारे लगाए। यहां चिराग पासवान ने शादी के जोड़े में सजी चंदेश्वर पासवान की पुत्री चांदनी को दांपत्य जीवन में हमेशा खुशहाल रहने के लिए आशीर्वचन दिए। चिराग पासवान जैसे ही यहां पंचमुखी चौक के पास शादी समारोह में पहुंचे उन्हें एक झलक देखने वालों का तांता लग गया। युवा वर्ग तो उनके तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करने में लग गए। इस बीच चिराग पासवान ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महुआ से उनका पारिवारिक लगाव है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। उनके साथ इं रविंद्र सिंह, श्रीकांत पासवान, राजकुमार पासवान आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.