रामधुन में लीन गद्दोपुर के लोग
रामधुन में लीन गद्दोपुर के लोग
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ का गद्दोपुर गांव भक्ति में लीन है। यहां सोमवार को 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। जिसमें रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का महा जाप किया जा रहा है। इस जाप से पूरा इलाका भक्ति में लीन हो गया है।
यहां केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल पर यह यज्ञ विधि विधान से किया जा रहा है। इसमें महिला, पुरुष और बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस अष्टयाम यज्ञ में गांव के ही नहीं बल्कि आसपास और पंचायत के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे और महिलाएं भी रघुपति राघव राजा राम का जाप करने में लगे हैं। अखंड जाप को करने के लिए 12 संकीर्तन मंडलियों को लगाया गया है। यहां दूरदराज से भी लोग केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल पर पूजन करने और यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा के समाधि स्थल पर सलाना अष्टयाम यज्ञ किया जाता है। यहां केशवानंद स्वामी की समाधि स्थल सदियों पुराना है। जहां लोग मन्नत उतारने के लिए भी पहुंचते हैं। ग्रामीणों के लिए यह स्थल भक्ति और आस्था का प्रतीक है।
