April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चमकी की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की बैठक

चमकी की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स की बैठक
चमकी जैसा बच्चों में प्रतीत होने पर उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजने की अपील, ऐसे बीमारों को अस्पताल पहुंचने के लिए वाहन भरा करेगा अस्पताल प्रशासन
महुआ, नवनीत कुमार
बच्चों में चमकी बुखार से निपटने और इसके लिए जागरूकता लाने को लेकर गुरुवार को यहां पीएचसी पर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस बैठक में इस तरह के बीमार ग्रस्त बच्चों को अभिलंब महुआ अनुमंडल अस्पताल भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।
बताया गया कि जैसे ही बच्चों में चमकी का लक्षण दिखे तो वे अभिलंब महुआ के अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे। इसके लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार की अध्यक्षता में कोई टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें बीडियो शिवांगी कुमारी, सीबीपीओ अनिता जायसवाल, स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम के अलावा सभी डॉक्टर, कर्मी आदि उपस्थित हुए। यहां बताया गया कि इस समय बच्चों में चमकी बुखार का लक्षण अधिक होता है। इस तरह के लक्षण होने पर उन्हें महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाएं। यहां उनके लिए विशेष वार्ड की व्यवस्था की गई है। जहां उनका सुलभ इलाज किया जाएगा। बताया गया कि इसके लिए सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ताएं, ग्रामीण चिकित्सक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी आदि सजग रहें। खासकर इस बीमारी से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता लाने को भी कहा गया। इस समय बच्चों को रात को भूखे पेट नहीं सुलाएं, सोते वक्त गुड़ या अन्य मीठा खिलाएं, तेज धूप गर्मी से बचें, टीकोले आदि को खाने से रोके आदि को बताया गया। खास तौर पर बताया गया कि इस तरह कि बीमार अगर दिखे तो उसे तुरंत महुआ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। वाहन की खर्च अस्पताल प्रशासन व्यय करेगा। यह निर्णय लिया गया कि रोग से बचाव और जागरूकता के लिए आंगनवाड़ी सेविका, आशा, ग्रामीण चिकित्सक आदि को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.