जदयू ट्रेंडर्स प्रकोष्ठ ने व्यापारियो के लिए टीकाकरण अभियान चलाया।
जदयू ट्रेंडर्स प्रकोष्ठ ने व्यापारियो के लिए टीकाकरण अभियान चलाया।
रिपोर्ट राहुल कुमार
हाजीपुर।जनता दल यूनाइटेड ट्रेडर्स प्रकोष्ठ तथा इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने संयुक्त रुप से व्यापारियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की एक दिवसीय शिविर आयोजित इन्डियन रेडक्रास सोसायटी की बिहार शाखा उत्तरी गाँधी मैदान में की गयी।कार्यक्रम का शुभारम्भ रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डा बीबी सिंन्हा, जद यू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा जी तथा जदयू प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता कमल नोपानी जी ने किया।श्री वर्मा ने कहा कि आज पुरा विश्व कोरोना के प्रकोप से त्रस्त है वहीं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के लोगों को सुगमता से कैसे कोरोना का टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच हो सके इसके लिए निरंतर प्रयासरत है।उसी कड़ी को आगे बढाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। श्री वर्मा ने कहा की कोरोना का फैलाव जल्द से जल्द रुके इसके लिए ट्रेडर्स प्रकोष्ठ जल्द ही बिहार के सभी जिलों में व्यापारियों के लिए अलग से टीकाकरण की व्यवस्था करेगी।आज के टीकाकरण लेने वाले प्रथम व्यक्ति जद यू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोज कुमार निराला ने सभी बिहारवासियों से अपील कर लोगों को भी टीकाकरण जल्द से जल्द लेने को कहा ताकि बिहार जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो जाए श्री निराला ने कहा की बहुत जल्द वैशाली जिला सहित बिहार के सभी जिलों में व्यापारियों के लिए अलग से टीकाकरण लेने की वयवस्था किया जा रहा है।जिससे आम लोगों के लिए दुकान बंद जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव थे।जदयू के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता कमल नोपानी,वैशाली जिला अध्यक्ष शशिभूषण कुमार, पटना जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, आर सी मेहरोत्रा व टीआर गांधी जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
