April 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

शहीद बैकुंठ शुक्ला शहादत दिवस के आयोजन के लिए ग्यारह सदस्यों की कमेटी का गठन

शहीद बैकुंठ शुक्ला शहादत दिवस के आयोजन के लिए ग्यारह सदस्यों की कमेटी का गठन ।                                         रिपोर्ट सुधीर मालाकार।                                                  हाजीपुर (वैशाली )14 मई को हाजीपुर शहर के उमेश पार्टी जोन (उमेश सिनेमा हॉल) में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला जी की 88 वी शहादत दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसकी जानकारी युवा एकता मंच के प्रदेश संयोजक सह लोजपा (रामविलास) के नेता संजीत कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया ।उन्होंने बताया कि शहादत दिवस समारोह में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ,पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार मुख्य अतिथि होंगे। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ,पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंह, ई. रविन्द्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, भाजपा नेता उमेश प्रसाद शाही ,श्यामनारायण ठाकुर अतिथि के रूप में शामिल होगें।
श्री चौधरी ने बताया कि कार्यकर्म की सफलता को लेकर 11 सदस्यों का एक कमिटी बनाई गई हैं ,जिसमे पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंहा, हंसराज भारद्वाज, डॉ रजनीश कुमार सोनू, भूपेश ठाकुर, मनोज कुमार, लालजी कुमार राकेश, शैलेंद्र सिंह, प्रहलाद प्रसाद यादव, सुमित कुमार एवं एवं बिनोद कुमार तिवारी सहित अन्य लोग शमिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.