May 2, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा-

शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा–                                                            सोनपुर अनुमंडल के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत निजामचक गांव में स्थित नवनिर्मित श्रीजगतपति नाथ शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान सारण जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विवेकानंद के नेतृत्व में दर्जनों आचार्य विद्वतजन ब्राह्मणों ने विधि विधान के साथ कलश पूजन करा कलश यात्रा सह शोभायात्रा का शुभारंभ कराया।इस कलश यात्रा में निजामचक गांव के सैकड़ो लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह व्याप्त था। सभी श्रद्धालुओं में कलश लेने की होड़ मची रही। निर्धारित समय से माथे पर कलश लेकर रख लोगों की भीड़ गाजे बाजे व डीजे के भक्ति धूनों ऊॅ नमः शिवाय, हरहर महादेव के नारों के साथ निजामचक गांव से डुमरी छितूपाकर गंगा घाट पहुंची तथा पवित्र गंगा नदी से जल संग्रहित कर पुनः गांवों में परिभ्रमण करते हुए नवनिर्मित श्रीजगतपति नाथ शिव मंदिर पहुंची जहां सभी कलश को विधि विधान से स्थापित कराया गया। इस दौरान भगवे झंडे के साथ बाइक पर युवाओं की टोली उत्साहित दिखे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई सहयोग प्रशासन से नहीं मिलने पर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओ में नाराजगी दिखी जबकि भीड़ हजारों की संख्या में थी। मुख्य यजमान विरेन्द्र तिवारी व उनकी पत्नी सीमा देवी, मंदिर प्रबंधन अध्यक्ष अशोक सिंह, रामजी तिवारी, रामनरेश सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह, रामभरोसा सिंह, राजू तिवारी, अनिल कुमार, अजीत कुमार समेत हजारों महिला पुरूष ग्रामीण श्रद्धालु शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.