April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गर्मी की छुट्टी से पूर्व ही विद्यालय हुआ बंद

गर्मी की छुट्टी से पूर्व ही विद्यालय हुआ बंद

कनीय शिक्षक को विद्यालय प्रधान का प्रभार दिये जाने को लेकर मामला गरमाया।

हाजीपुर।पातेपुर प्रखण्ड के सबसे पुराने मध्य विद्यालय राम सकल कुमारी मध्य विद्यालय में तीसीऔता में शनिवार को अजीबो गरीब मामला सामने आया कि गर्मी छुट्टी से पूर्व ही विद्यालय में दूसरा ताला लग गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के तीसीऔता मध्य विद्यालय जिसमें पातेपुर के किसी मध्य विद्यालय से से दुगने से अधिक छात्र छात्रा नामांकित है किंतु आज सुबह ही जबकि एक प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर लाल राय का सेवानिवृत होने का दिन था किंतु आज के दिन ही जो विद्यालय में जो हंगामा हुआ उससे आस पास के लोग और अभिभावक अचंभित है।
बताते चले कि उक्त मध्य विद्यालय में जवाहर लाल राय प्रभारी प्रधानाध्यापक का आज सेवा निवृति का दिन था उन्हें उन्हें भाव भीनी विदाई दी जाती ।किन्तु आज जो विद्यालय में हुआ वह प्रखण्ड के किसी विद्यालय में देखने सुनने का मौका नही मिला होगा।शनिवार को विद्यालय में सुबह ही दर्जनों अभिभावक विद्यालय पहुँच गए जिससे अजीब स्थिति उतपन्न हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहल लाल राय अपने ने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पातेपुर कर पत्रांक 176 दिनांक 16 अप्रैल 2022 के आलोक में विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक 16 अप्रैल को बुलाई जिसमें विद्यालय के प्रखण्ड शिक्षक मो. इरशाद को विद्यालय के प्रशासनिक एवम वित्तीय प्रभार सौप दिया गया।जिसका बीईओ ने सम्पूर्ण प्रभार ग्रहण करने हेतु अधिकृत कर दिया किन्तु 30 अप्रैल को प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त के दिन प्रभार को लेकर हंगामा हो गया जिसके कारण उक्त विद्यालय में डबल ताला लग गया।इस संबंध में वरीय शिक्षक राम देनी राय,आमोद कुमार सिंह एवं अर्जुन राम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी वैशाली के ज्ञापन सौंप कर बताया है कि प्रभारी प्रधानाध्यपक जवाहर लाल राय द्वारा वीएसएस की बैठक बुलाकर 15 प्रतिशत उपस्थिति वृद्धि के लिए सादे कागज पर शिक्षकों से दो प्रति में हस्ताक्षर करा लिये और कनीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार सौप दिया। जिससे शिक्षक का अपमान है जबकि विद्यालय में वरीय शिक्षक में क्रमशः रामदेनी राय,आमोद कुमार सिंह एवं अर्जुन राम है किन्तु ऐसा नही कर दूसरे को प्रभार दिया गया है जो न्याय संगत नही है।इसी विवाद में दोनों पक्ष के लोग पहुँच गए और ताला बंदी की चर्चा जोरों पर है।गर्मी छुट्टी से पहले ही विद्यालय में छुट्टी एक अनूठी घटना है।आक्रोशित लोगों का कहना है जब तक न्याय नही मिलता विद्यालय में तालेबंदी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.