नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मस्जिदों में अदा किया गया ईदुल फित्र का नमाज-
नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मस्जिदों में अदा किया गया ईदुल फित्र का नमाज–
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद शेखटोला में मंगलवार को हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ ईदुल फित्र का नमाज अदा किया गया इस दौरान क्षेत्र के शेखड़ूमरी मस्जिद एवं ईदगाह,बहेरवा गाछी मस्जिद तथा डुमरी मस्जिद में ईद के नमाज पढ़ने के लिये दूर दूर के गॉवों से मुस्लिम समुदाय के काफी लोग अपने घर के बच्चों के साथ मस्जिद में आकर ईद का नमाज अदा की तथा अमन चैन की दुआ मांगी ततपश्चात सभी नौजवान, बुजुर्गों तथा बच्चों ने एक दूसरे के गले से मिलकर पाक पर्व ईद की मुबारकबाद दी जिसमे मुख्यरूप से मस्जिद के ईमाम के अलावे मो0 नरेन,मंसूर अहमद,मो0 तौफीक,मो0 सौदागर,डॉ कुदुस,मो0 कासिम, फिरोज,नसीम, मोहसीन राजा,मो0 इमरान,मो0 कलाम, मो0 निजामुद्दीन,शमीम अख्तर, ग्यासुद्दीन,मो0 नईमुद्दीन,डॉ जियाउल हक तथा सैकड़ो अकीदतमंद उपस्थित थे।
