April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने फीता काट कर किया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर के महथी धर्मचंद पंचायत भवन में में आरटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक लखेंदर रौशन ने कहा कि यहां के जनता को ब्लॉक का चक्कर लगाना न पड़े इसलिए पंचायत में ही आरटीपीएस काउंटर खोला गया है। अब यहां के लोग आसानी से यहीं से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन -योजना, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन ,मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे। इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार राय,सीओ मुन्ना प्रसाद, जिला पार्षद सदस्य सागर सहनी, सरपंच सुरेंद्र सहनी , पंचायत समिति सदस्य अरुण सिंह, गोरख सिंह ,इंद्रमोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह , राजेश पासवान,नागमणि सिंह, सुनील पासवान ,निरंजन पासवान, बृजेश पासवान, विनोद पासवान, धनेश मिश्रा , नितिन कुमार, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.