April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे दुकानदार संजीव – ग्राहकों के साथ खुद दुकान पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं

कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे दुकानदार संजीव

– ग्राहकों के साथ खुद दुकान पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं
शिवहर, 15 अप्रैल।
इस समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे ज्यादा सतर्कता एवं जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा बहुत से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिनकी जानकारी विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगों तक पहुँचाई जा रही है। लेकिन संक्रमण के इस दौर से उबरने में आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। तभी कोरोना पर विजय संभव है। आम लोगों के साथ व्यापार और नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक है। शिवहर जिला के तरियानी प्रखंड स्थित माधोपुर छाता गांव के किराना दुकानदार संजीव सिंह भी ऐसा ही कर रहे हैं। संजीव न सिर्फ अपने आस-पास के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं, बल्कि दुकान पर जो मास्क पहनकर आते हैं तब ही उनको समान देते हैं। वे कोरोना गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। संजीव ने यह काम पिछले वर्ष भी किया था, जब कोरोना की पहली लहर थी।

खुद और ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज करते हैं

संजीव सिंह अपनी दुकान पर समान देने से पहले खुद और ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज करते हैं। दुकान के आगे दो गज की दूरी पर रस्सी बांध दी है। जो भी ग्राहक सामान लेने आते हैं, उन्हें रस्सी के आगे ही खड़ा रहना पड़ता है। वहीं एक पोस्टर पर बड़े अक्षर में लिखा है मास्क नहीं, सामान नहीं। दो गज दूरी बनाने का भी संदेश पोस्टर पर लिखा है।

लोगों को कोरोना के प्रति कर रहे जागरूक

संजीव ने बताया उनकी दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को संक्रमण से निकलने के लिए सरकार के दिये गए निर्देशों का पालन करने के लिए भी बताते हैं। साथ ही वह मास्क का उपयोग, किसी बाहरी चीज के छूने से परहेज करने, किसी सामान के छूने पर सैनिटाइजर का उपयोग करने, दो गज की दूरी का पालन करने इत्यादि को अपने निजी जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संजीव बताते हैं गांव के बहुत से लोग कोरोना से बचने के इन उपायों को मान रहे हैं। जब वह हमारे दुकान में आते हैं तो सभी तरह की सतर्कता का ध्यान रखते हुए दिखाई देते हैं। कहते हैं वह हर दिन अधिक से अधिक बार अपने हाथों को सैनिटाइज करते हैं।

उनके काम काम का अनुसरण कर रहे लोग

दुकान पर समान खरीदने आये एक ग्राहक मनीष ने बताया संजीव कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद अपने आसपास के लोगों तथा ग्राहकों को कोरोना से बचाव के नियमों, साफ-सफाई, मास्क का उपयोग तथा दो गज की दूरी रखने की बातों को समझा रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि उनके इस काम को देख लोग उनका अनुसरण कर रहे हैं।

इन मानकों का ख्याल रख संक्रमण से रहें दूर
– दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा ख्याल रखें।
– मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से सैनिटाइजर साथ रखें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.