पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए कामरेड मिश्रीलाल राय
पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए कामरेड मिश्रीलाल राय
। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) राष्ट्रीय साम्यवादी क्रांतिकारी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षेत्र के जाने-माने कम्युनिस्ट नेता कामरेड मिश्रीलाल लाल की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
। प्रखंड क्षेत्र के मिर्जा नगर ग्राम स्थित उनके पैतृक निवास पर उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था ।समारोह की अध्यक्षता बालेश्वर राय तथा संचालन सुबोध देशराज ने की। वक्ताओं ने कामरेड मिश्रीलाल राय को याद करते हुए कहा उन्होंने अपने जीवन में कभी राजनीति को पेशा नहीं बनाया। सेवा की भावना से आजीवन दलितों, वंचितों, शोषितो की सेवा करते रहे। जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर तैयार रहते थे ,वैसे महान शख्सियत को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की। समारोह को जाप के जिलाध्यक्ष डॉक्टर नीतीश कुमार, रालोजपा नेता चंदन कुमार,
पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष महाराज, सुधीर मालाकार, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी, केके यादव, डॉ संजय कुमार, एआईएसएफ जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार, गौरव कुमार ,राजा बाबू , जाप नेता टंटू सिंह, बनारस राय सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
