April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को बचाने में पुलिस घायल ।

छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को बचाने में पुलिस घायल । रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के खिलवत ग्राम में उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक ने अपने विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़े गए। जिससे नाराज अभिभावकों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना पर स्थानीय बिदुपुर थाना बचाव में आई जिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताते चलें कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के खिलवट उच्च माध्यमिक विद्यालय एक शिक्षक अपने विद्यालय की सातवीं कक्षा के छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे ,जिसे मौके पर ग्रामीणों ने देख लिया। शिक्षक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। जिसकी सूचना स्थानीय विदुपुर थाना को दी गई। जब पुलिस घटना की जांच करने के लिए आई ,जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस बल पर भी हमला कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में पुलिस घायल हो गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र में तनाव है, मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.