पुलिस की गस्ती गाड़ी देख कर भाग रहे एक युवक की मौत नून नदी में डूबने से हो गई।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में पुलिस की गस्ती गाड़ी देख कर भाग रहे एक युवक की मौत नून नदी में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के गढ़वा बसंता गांव निवासी रमेश पटेल के पुत्र विकाश कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु ए एस पी शुभांक मिश्रा, एस आई रामशंकर कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ थाना क्षेत्र के सुक्की गांव स्थित नून नदी के किनारे आम के बगीचे से होकर गस्ती के लिए गए थे। रात्रि में पुलिस की गस्ती गाड़ी देख कर एक युवक भागने लगा। युवक को भागते देख पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आते देख युवक ने बगीचे के बगल स्थित नून नदी में छलांग लगा दी। जहां उसकी मौत डूबने से हो गई। पुलिस ने लोगो के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने देर रात मृत युवक के शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि की घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है।
