स्वामी विवेकानंद गुरूकुलम में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
स्वामी विवेकानंद गुरूकुलम में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
हाजीपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट:–
महुआ प्रखंड के मिर्जानगर पंचायत अंतर्गत स्वामी विवेकानंद गुरूकुलम डोगरा के प्रांगण में आज बुधवार को पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क दंत चिकित्सा सह दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय के निदेशक अमर कुशवाहा एवं प्रधान मंटु मौर्य की देख-रेख में आयोजित उक्त शिविर में अमर डेन्टल क्लिनिक के दंत चिकित्सक डाँ.संदीप चन्द्र अमर ने उक्त विद्यालय के लगभग 200 बच्चों एवं उनके अभिभावकों का दंत परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाएं दी।इस मौके पर उन्होनें बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा की वे अपने बच्चों को चाँकलेट,और गर्म और ठंढी चीजों से परहेज कराये तथा दिन और रात में नियमित रूप से ब्रश करवाने की आदत डलवाये।वहीं विद्यालय के निदेशक श्री कुशवाहा ने कहा की शरीर की सफाई के साथ-साथ दाँतों की सफाई भी बहुत जरूरी है,क्योंकि दाँतों की सुंदरता से ही हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है।उन्होंने आगे कहा की प्रत्येक 6 माह पर इसी प्रकार दंत चिकित्सा शिविर आयोजित की जायेंगी।इस शिविर में उक्त विद्यालय की शिक्षिका मीना देवी,रीना सिंह,शिक्षक राजेश कुमार,दिलीप कुमार, अंकित कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।
